उम्र सिर्फ एक नंबर है! 73 साल के पूर्व SBI अधिकारी डीवी शंकर राव ने अमेरिका में रचा इतिहास, वर्ल्ड मास्टर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते 2 पदक


चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा, "जीवन में एक बार आने वाला खिलाड़ी। एक नया रोल। हमेशा का रिश्ता। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मेंटर का पद संभाल लिया है। टीम को गौरव तक पहुंचाने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने तक, थाला हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे और चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा। CSK के सह-मालिक एन. श्रीनिवासन ने भावुक होते हुए कहा कि "एमएस धोनी के बिना CSK नहीं है। 2008 में मैंने जोर दिया था कि धोनी हमारी टीम का हिस्सा बनें, और यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला साबित हुआ।" चुपचाप लिया विदाई का फैसला फ्रेंचाइजी की मालिक रूपा गुरुनाथ ने बताया कि धोनी ने 14 नवंबर को ही उन्हें अपने फैसले की जानकारी दे दी थी और अपना नाम रिलीज लिस्ट में डालने को कहा था। इंटरनेशनल क्रिकेट (अगस्त 2020) की तरह ही उन्होंने बिना किसी फेयरवेल मैच या शोर-शराबे के आईपीएल को भी अलविदा कह दिया। (गौरतलब है कि पिंडली की चोट के कारण धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।) 45 वर्षीय धोनी ने साल 2008 के पहले ही आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। जब फ्रेंचाइजी पर दो साल का बैन लगा था, तब 2016 और 2017 में वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) की टीम का हिस्सा रहे धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मैच खेले, जिसमें 38.30 की औसत और 137.46 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए (जिसमें 24 अर्धशतक और 100 नाबाद पारियां शामिल हैं)। विकेट के पीछे उन्होंने 158 कैच लपके और 47 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







