चैप्टर वन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज: CBI ऑफिसर बनीं साई पल्लवी के हाथ 'ऑपरेशन मोल' की कमान, धनुष और ममूटी का दिखा जबरदस्त एक्शन अवतार


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा दिवाली के मौके पर पहने गए 200 साल पुराने शाही पन्ना पेंडेंट को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भोपाल के शाही परिवार से जुड़े इस 30 कैरेट के पेंडेंट पर 'आयत अल-कुर्सी' उकेरी गई है, जिस पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने करीना को कानूनी नोटिस भेजकर माफी की मांग की थी। अब इस मामले में मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने करीना का खुलकर समर्थन करते हुए विरोधियों को तीखा जवाब दिया है।
तस्लीमा नसरीन के बेबाक बोल: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक लंबी पोस्ट साझा करते हुए तस्लीमा नसरीन ने इस विवाद को संकीर्ण मानसिकता और महिलाओं की आजादी में दखल बताया।
सोच पर उठाए सवाल: तस्लीमा ने लिखा कि पेंडेंट गले में पहनने के लिए ही होता है और स्वाभाविक रूप से सीने पर लटकता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या एतराज इस बात से है कि तस्वीर में क्लीवेज दिख रहा है? उन्होंने कहा कि पन्ने पर खुदे अक्षरों के सम्मान के नाम पर एक महिला को परेशान करना और माफी के लिए दबाव बनाना बेहद गलत है।
मॉरल पुलिसिंग बंद करने की नसीहत: लेखिका ने कहा कि कोई भी अपनी धार्मिक भावनाओं और सोच का बोझ किसी दूसरे पर नहीं डाल सकता। धर्म के नाम पर महिलाओं के पहनावे और गहनों की 'पुलिसिंग' तथा डराना-धमकाना बंद होना चाहिए।
माफी की मांग को किया खारिज: तस्लीमा ने स्पष्ट कहा कि करीना कपूर को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि माफी तो उन लोगों को मांगनी चाहिए जो एक महिला की निजी पसंद को अपराध बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
कई अन्य हस्तियों का भी मिला साथ: गौरतलब है कि इससे पहले जगद्गुरु परमहंस आचार्य, शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी भी इस विवाद में करीना कपूर खान के समर्थन में उतर चुके हैं।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







