सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
Aaj Ki Delhi

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने जीता शौर्य चक्र विजेता का दिल, 24 घंटे में मिले 50 मिलियन व्यूज

1 मिनट में पढ़ें

सलमान खान की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस' रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के महज 24 घंटे के भीतर करीब 50 मिलीयन व्यूज हासिल कर लिए है। खास बात यह है कि ट्रेलर को दर्शकों के साथ-साथ शौर्य चक्र और सेना मेडल से सम्मानित पूर्व सैनिकों की सराहना मिली है अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर वॉर के मैदान में सैनिकों के संघर्ष के साथ-साथ उनके परिवारों की जिंदगी पर पड़ने वाले असर को भी दिखाता है। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और यह 4 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सेना से जुड़े कई अनुभव लोगों की सरहाना मिली है। तारीफ करने वालों में शौर्य च्रक से सम्मानित रिटायर्ड मेजर पवन कुमार भी शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया साझा की और फिल्म के ट्रेलर को लेकर अपनी बात रखी। वहीं, मिलिट्री इंटैलिजेंस के पूर्व अधिकारी मेजर माणिक एम. जॉली ने भी ट्रेलर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। इन पूर्व सैनिकों की प्रतिक्रिया इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि फिल्म की कहानी सैन्य संघर्ष और वॉर के दौरान सैनिकों के अनुभवों पर आधारित है। इन दोनों अधिकारियों के अलावा सोशल मीडिया पर अन्य सैन्य कर्मियों, राजनीतिक हस्तियों और आम दर्शकों ने भी ट्रेलर को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले मिल रही इन प्रतिक्रियाओं ने इसके प्रमोशन को और चर्चा में ला दिया है।

शेयर करें:
य
योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और खबरें: मनोरंजन