सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

कृषि सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, बेहतर विपणन और वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकता है।

Slug : Local Updates

Marking : Lead All

Category : Local Updates, Agri, Politics

कृषि सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, बेहतर विपणन और वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकता है।

11 नवंबर , पटना (पटना, बिहार) : भारत मंडपम, नई दिल्ली में इंडिया टुडे ग्रुप के किसान तक द्वारा आयोजित 'भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 – अन्नदाता संग प्रधानमंत्री' कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए।

इस दौरान 'खेती में तरक्की की नई चाबी' विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कृषि क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की भूमिका और किसानों की आमदनी बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तार से अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि खेत से थाली तक की पूरी प्रक्रिया में फूड प्रोसेसिंग किसानों की आय बढ़ाने का एक मजबूत माध्यम बन सकती है। किसानों को केवल अपनी उपज बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें वैल्यू एडिशन की प्रक्रिया में भी भागीदार बनाना जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, बेहतर विपणन और वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकता है। इससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों का भी विस्तार होगा।

इस स्टोरी फोल्डर में :

बाइट - मंत्री श्रवण कुमार बाइट - सांसद कौशलेंद्र कुमार

Caption : केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, बेहतर विपणन और वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकता है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें