सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
राजनीति

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार बुधवार को समावेश और नए ई-अनुदान पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार बुधवार को समावेश और नए ई-अनुदान पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

समावेश एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने विकसित किया है। इसके माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और संगठनात्मक पोर्टलों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाएगा।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा कल नई दिल्ली में समावेश और नए ई-अनुदान पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।

समावेश एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने विकसित किया है। इसके माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और संगठनात्मक पोर्टलों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर ‘सामाजिक सहायक’ नाम से एक एआई आधारित चैटबॉट भी होगा, जो 22 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी और सहायता उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। पहला समझौता सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा भाषिणी के बीच होगा। इसका उद्देश्य समावेश प्लेटफॉर्म पर बहुभाषी सुविधाएं उपलब्ध कराना और भाषा प्रौद्योगिकी सेवाओं को एकीकृत करना है।

कौशल विकास निगम-एनएसडीसी के बीच होगा। इसके तहत प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-पीएम-अजय के अनुदान सहायता घटक के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के लिए सहायता तथा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

राजनीति की और ख़बरें

सभी देखें