सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज दोनों देशों के संबंधों की समीक्षा की और आपसी संबंधों में लगातार गति बने रहने पर संतोष व्यक्त किया। श्री मर्ज़ ने आज श्री मोदी को फोन किया था। भारत और जर्मनी इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। दोनों देशों ने बातचीत में रक्षा और उन्नत तकनीक सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने का वायदा किया। दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से आपसी व्यापार और निवेश के विस्तार के लिए नए अवसर खुलेंगे।

श्री मोदी और श्री मर्ज़ ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेता वैश्विक शांति, स्थिरता और नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। दोनों नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बनाए रखने के महत्व पर भी बल दिया।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

राजनीति की और ख़बरें

सभी देखें