सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
मनोरंजन

तवांग मठ में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन के लिए पहुंचे 21 हजार से अधिक श्रद्धालु

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
तवांग मठ में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन के लिए पहुंचे 21 हजार से अधिक श्रद्धालु

संस्कृति मंत्रालय ने बताया है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग मठ में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर अब तक 21 हजार से अधिक श्रद्धालु श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं।

यह प्रदर्शनी संस्कृति मंत्रालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ और अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित की जा रही है। मंत्रालय ने बताया कि तवांग मठ में पवित्र अवशेषों के दर्शन कल तक किए जा सकेंगे।

तवांग मठ में प्रदर्शनी के बाद पवित्र अवशेष इस महीने की आठ से 13 तारीख तक बोमडिला स्थित टी.जी.एल. मठ यानी लोअर गोम्पा में रखे जाएंगे। इसके बाद 14 से 20 नवंबर तक नामसाई स्थित गोल्डन पैगोडा में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। पवित्र अवशेष 21 नवंबर को नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में वापस लाए जाएंगे।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

मनोरंजन की और ख़बरें

सभी देखें