काशी तमिल संगमम 5.0 के लिए वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति


गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं का दशकों पुराना इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि निर्वाचित निकायों में महिलाओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करना मोदी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं का दशकों पुराना इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। श्री शाह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की परिकल्पना अब साकार होने जा रही है। गृह मंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी राजनीतिक दल इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करेंगे, जिससे महिलाएं शासन व्यवस्था में मजबूत भागीदार बन सकेंगी।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







