सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा-वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की विकास यात्रा मजबूत, स्थिर और भरोसेमंद बनी हुई है

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा-वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की विकास यात्रा मजबूत, स्थिर और भरोसेमंद बनी हुई है

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की विकास यात्रा मजबूत, स्थिर और भरोसेमंद बनी हुई है। श्री गोयल ने इंडिया डेट कैपिटल मार्केट समिट-2026 को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए देश के आर्थिक प्रदर्शन, निरंतर जारी सुधारों, बढ़ते व्यापारिक अवसरों और देश के विकास लक्ष्यों को पूरा करने में ऋण बाजारों की बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत ने 7 दशमलव 8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दूसरी तिमाही में भी देश विकास की गति बनाए रखेगा।

श्री गोयल ने कहा कि दो जारी युद्धों, तेल की कीमतों में उछाल, समुद्री मार्गों में व्यवधान और हवाई यात्रा को प्रभावित करने वाले छिटपुट हमलों के बावजूद भारत ने मजबूती दिखाई है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बीच भी भारत की विकास यात्रा पर दुनिया का भरोसा कायम है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें