पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम: अमृतसर से आरपीजी बरामद, हथियारों व ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई


छठ व्रतियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।
छठ व्रतियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।
10 नवंबर , बेगूसराय (बेगूसराय, बिहार) : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिले के प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया जा रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने मंझौल अनुमंडल क्षेत्र स्थित शाहपुर बसौन घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम रिची पाण्डेय ने कहा कि जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। छठ व्रतियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके लिए प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
इस मौके पर बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, मंझौल के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, एसडीपीओ अमरकांत कुमार, अंचल अधिकारी नंदन कुमार और मेहदा शाहपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बमबम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस स्टोरी फोल्डर में :
बाइट:
रिची पाण्डेय, जिलाधिकारी, बेगूसराय
बमबम कुमार, मुखिया प्रतिनिधि, मेहदा शाहपुर पंचायत
Caption : छठ व्रतियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







