छठ पर्व को लेकर बेगूसराय प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण


अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित प्रसिद्ध भारत माता मंदिर में धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गिरिराज गोवर्धन की पूजा-अर्चना की गई।
एंकर- अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित प्रसिद्ध भारत माता मंदिर में धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गिरिराज गोवर्धन की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ वरिष्ठ साधु-संतों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संतों ने गौसंरक्षण का मुद्दा उठाते हुए गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







