उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दीपावली पर उपराष्ट्रपति भवन में दीप जलाए


मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में अगले दो दिन तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में कल तेज हवा के साथ बौछारे पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज शाम सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 371 दर्ज किया गया।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







