प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आज दिवाली के अवसर पर यानि संवत 2083 की शुरूआत के अवसर पर मुहुरत कारोबार हुआ। आज सूचकांक अपनी शुरूआती बढ़त कायम रखने में नाकाम हुए और आज के इस खास सत्र में थोड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 29 अंक गिरकर 80 हजार नौ सौ 99 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 44 अंक यानि लगभग शून्य दशमलव दो प्रतिशत नीचे 24 हजार नौ सौ 86 पर आ गया। इसके उलट एनएसई में मिडकैप 100 में शून्य दशमलव एक प्रतिशत की बढ़त रही और स्मॉलकैप 100 में तो एक प्रतिशत का उछाल आ गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 16 कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों पर नजर डालें- सनफार्मा में लगभग तीन प्रतिशत, टाटा स्टील में एक दशमलव नौ प्रतिशत और मारूति में शून्य दशमलव आठ प्रतिशत की बढ़त देखी गई और सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर हैं- महिन्द्रा एंड महिन्द्रा शून्य दशमलव नौ प्रतिशत से ज्यादा, इंडिगो शून्य दशमलव नौ प्रतिशत और ट्रेंट शून्य दशमलव आठ प्रतिशत।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







