सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दिल्ली के चावड़ी बाजार में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; राहत व बचाव कार्य जारी

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

पुरानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गली शाहतारा (शीश महल) स्थित एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके चलते मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, हादसे की सूचना सुबह करीब 9:50 बजे मिली। घटना स्थल चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के बेहद करीब है। कॉल मिलते ही तुरंत दमकल की 6 गाड़ियों सहित त्वरित प्रतिक्रिया वाहन (QRV) और राहत दलों को मौके पर भेजा गया। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में युद्धस्तर पर मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्राथमिक सूचनाओं के अनुसार हादसे में हताहतों की भी पुष्टि हुई है और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।


योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें