पिता धर्मेंद्र के लोनावला फार्महाउस पहुंचे सनी देओल, बेटे करण के साथ धान कटाई देखते हुए हुए भावुक; लिखा- 'मिसिंग यू पापा'


मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर अपने बेहद सादगी भरे और जमीन से जुड़े अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी तस्वीर साझा की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इस तस्वीर में वह सड़क किनारे जमीन पर बैठकर तीन छोटी बच्चियों के साथ फूल और मालाएं बेचते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में सुनील ग्रोवर साधारण टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने फुटपाथ पर बैठे दिख रहे हैं। उनके हाथों में गेंदे के फूलों की मालाएं और सजावट का सामान दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने प्रशंसकों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में खुशियों व रोशनी की कामना की।
संपादक, आज की दिल्ली







