सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

प्रधानमंत्री मोदी कल आईआईटी खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी कल आईआईटी खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर के प्लेटिनम जयंती समारोह की गरिमा बढायेंगे। श्री मोदी संस्थान की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 75 छात्रों से बातचीत भी करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक विशेष सिक्का जारी करेंगे और संस्थान में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम के शुभारंभ का निरीक्षण भी करेंगे।

भारत का पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर, वर्ष 1951 में स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय महत्व यह संस्थान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें