हरियाणा के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने पंचकूला क्लब फायरिंग मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया


चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
16 नवम्बर 2026, चमोली: चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में पहुंचे हैं। इस वर्ष बदरीनाथ धाम में 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद करने की सभी प्रक्रियाएं धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के अनुसार पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली