सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
मनोरंजन

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को मिली गति: पीएम मोदी

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को मिली गति: पीएम मोदी

जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया और उन्हें मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले की सरकारों पर नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों को उनके हाल पर छोड़ देने का आरोप लगाया।

नवंबर 08, बस्तर(छत्तीसगढ़): जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया और उन्हें मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले की सरकारों पर नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों को उनके हाल पर छोड़ देने का आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि महलों में रहने वाले किसी नामदार ने इस क्षेत्र के लोगों की पीड़ा पर ध्यान ही नहीं दिया।

प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उनमें न तो इच्छाशक्ति थी और न ही नक्सलवाद की मार झेल रहे पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता। पीएम ने कहा कि जब देश ने 2014 में उन्हें बतौर प्रधानसेवक मौका दिया तो हालात बदलने लगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। पीएम ने देशवासियों को संविधान लोकतंत्र के खिलाफ उकसाने वाले तत्वों से सावधान रहने को कहा।

प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण और जन समृद्धि से जुड़े अपनी सरकार के प्रयासों का विस्तार से जिक्र किया। पीएम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को तेजी से जमीन पर उतारने के लिए उठाए गए कदमों की भी चर्चा की।

बाइट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

(वीडियो कैप्शन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को मिठाई खिलाई। वहीं जवान भी पीएम को अपने बीच पाकर उत्साह और उल्लास से भरे दिखाई दिए। प्रधानमंत्री ने उन जवानों को श्रद्धा सुमनअर्पित किए जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। )

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

मनोरंजन की और ख़बरें

सभी देखें