सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

भरत विहार छठ घाट पर 'जय छठी मैया' की गूंज: करण अग्रवाल और अमित शाह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने व्रतियों से की भेंट

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर परस्पर फाउंडेशन - छठ पूजा समिति (भरत विहार) द्वारा भव्य छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करण अग्रवाल, सोम…

नई दिल्ली। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर परस्पर फाउंडेशन - छठ पूजा समिति (भरत विहार) द्वारा भव्य छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमित शाह यूथ ब्रिगेड के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित शर्मा , करण अग्रवाल, सोम ठाकुर, मनोज जिंदल, दीपक वशिष्ठ, परवीन सिंगला सहित अमित शाह यूथ ब्रिगेड की टीम के प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की। समिति को ₹11,000 की सहयोग राशि भेंट समारोह के दौरान समाजसेवी करण अग्रवाल ने धार्मिक और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए छठ पूजा कार्यों के सफल संचालन हेतु परस्पर फाउंडेशन - छठ पूजा समिति को ₹11,000 की धनराशि भेंट की। समिति के पदाधिकारियों ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। व्रतियों से की भेंट, दीं शुभकामनाएँ उपस्थित सभी अतिथियों ने घाट पर मौजूद व्रतियों और श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सभी क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। पूरे परिसर में 'जय छठी मैया' के जयघोष के साथ भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड की टीम से महामंत्री बिजेंद्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य राहुल गोयल, मंडल अध्यक्ष अनिल अत्री, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना कतियाल, सदस्य रोहित पांडे, उपाध्यक्ष लोकेश गर्ग और मंडल अध्यक्ष विवेक कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें