सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

भारत मंडपम में 'मेरे महावीर 3.1' का भव्य आयोजन

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नाट्य प्रस्तुति ‘मेरे महावीर 3.1 – महावीर निर्वाण कथा’ का समापन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन और बीआरजे (BRJ) प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में नाट्य मंचन और कथावाचन के जरिए भगवान महावीर के त्याग, तपस्या, अहिंसा और निर्वाण के प्रसंगों को जीवंत किया गया।

कथावाचन ने कराया पावापुरी का जीवंत अनुभव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रख्यात कथावाचक CA राजीव जैन रहे। उन्होंने अपनी ओजस्वी और भावपूर्ण शैली में भगवान महावीर के अंतिम उपदेशों और पावापुरी में हुए निर्वाण कल्याणक का सजीव चित्रण किया। उनकी प्रस्तुति ने सभागार में ऐसा आध्यात्मिक माहौल बनाया कि दर्शक भावविभोर हो उठे।

राजा हस्तिपाल के रूप में दिखे पार्षद मनोज कुमार जैन मंचन के दौरान भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने राजा हस्तिपाल की भूमिका निभाई। उनके प्रभावशाली अभिनय ने ऐतिहासिक प्रसंगों को जीवंत करते हुए दर्शकों को उस कालखंड से जोड़ा। वहीं, सुधीर जैन ने राजा नंदिवर्धन के किरदार में अपनी छाप छोड़ी।

इनकी रही प्रमुख भूमिका

  • निर्माण व निर्देशन: कार्यक्रम का निर्माण बीआरजे प्रोडक्शन द्वारा किया गया, जिसमें सह-निर्माता के रूप में मणिभद्र जैन और वर्षु जैन शामिल रहे।

  • संगीत व सूत्रधार: प्रदीप जैन ने कार्यक्रम में संगीत दिया, जबकि अभिषा जैन और बीना जैन ने सूत्रधार की भूमिका निभाई।

  • आयोजन व स्वागत समिति: फाउंडेशन के डायरेक्टर सुभाष ओसवाल और अनिल जैन (CA) के विशेष सहयोग से संपन्न हुए इस आयोजन में सत्य भूषण जैन, मनीष जैन, क्रिस्टी जैन और शुभम जैन ने स्वागतकर्ता की जिम्मेदारी संभाली।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें