हरियाणा के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने पंचकूला क्लब फायरिंग मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया


पुरुष क्रिकेट में भारत ने पांचवें और अंतिम एकदिवसीय (वनडे) अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर सीरीज 3-1 से जीत हासिल की। माउंट माउंगानुई में मिली इस जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड के घरेलू मैदान पर लगातार 11 सीरीज से चले आ रहे अपराजेय क्रम को भी तोड़ दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 42 ओवर और एक गेंद में 209 रन पर सिमट गई। अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन बनाए। जवाब में 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 48 ओवर और एक गेंद में 187 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच और गुरनूर बराड़ को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली