हरियाणा के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने पंचकूला क्लब फायरिंग मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड का लक्ष्य जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही साकार होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड का लक्ष्य जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही साकार होगा।
16 नवम्बर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड का लक्ष्य जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, पर्यटन, कृषि और आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, उद्यमियों और प्रबुद्धजनों के साथ विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य पर संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही सीमांत क्षेत्रों के विकास, पलायन रोकने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों से राज्य के विकास में अपने अनुभव और सुझावों के माध्यम से योगदान देने का आह्वान किया।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली