सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
खेल

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 12 साल के टेस्ट करियर में उन्होंने 64 मैचों में 229 विकेट हासिल किए। हालांकि, वह वनडे और टी-20 प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे।

Relevance: Priority Slug: MOHAMMED-SHAMI-RETIREMENT Category: Sports | Cricket

नवंबर 07, नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके साथ ही उनके 12 साल लंबे टेस्ट करियर का अंत हो गया। शमी ने 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट हासिल किए। छत्तीस वर्षीय शमी लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने संन्यास की जानकारी दी। शमी ने कहा कि ''मैं सफेद जर्सी को अलविदा कह रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों को कभी नहीं छोड़ सकता। जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब मेरे मन में सिर्फ एक सपना था- अपने देश के लिए कुछ कर दिखाना। इसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया।

उन्होंने कहा, टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक प्रारूप नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा है। आज भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं।''

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वनडे और टी-20 जैसे सीमित ओवरों के प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे। शमी ने छह नवंबर 2013 को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला था। इसके बाद चोटों के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

खेल की और ख़बरें

सभी देखें