भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिन की बैठक आज नई दिल्ली में शुरू हुई


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज देहरादून सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज देहरादून सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सूचना महानिदेशक व मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। मंत्रिमंडल ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पीजी करने वाले चिकित्सकों के साथ दो साल का बॉन्ड करने का निर्णय लिया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें अनिवार्य रूप से दो साल राजकीय सेवा देनी होगी। सरकार ने डिलीवरी ब्वॉय समेत विभिन्न श्रेणियों के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए सामाजिक सुरक्षा कोष के गठन का प्रावधान किया गया है। कर्मचारी राज्य बीमा योजना में बी-फार्मा डिग्रीधारकों को भी शामिल करने के लिए नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई है। आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में भी 1700 रूपये की वृद्धि की गई है। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक पद सृजित करने को भी मंजूरी दी गई। एनएचआई डीसीएल को राज्य में दिए गए कार्य पूरा न करने पर सूचीबद्धता से हटाने का भी निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने ऋषिकेश के बापूग्राम, ऊधमसिंह नगर जिले के बिंदुखत्ता और पौड़ी के बिनसर महादेव समेत पांच आरक्षित वन क्षेत्र से जुड़े मामले में वन भूमि को डी-नोटिफाइ करने पर सैद्धांतिक सहमति दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य विषयों पर भी निर्णय लिए गए।
बाइट- बंशीधर तिवारी, सूचना महानिदेशक, उत्तराखंड
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







