युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय संविधान दिवस के अवसर पर देश भर में 'विकसित भारत युवा संवाद' का आयोजन करेगा


डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है जिससे द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है जिससे द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इसमें मुक्त व्यापार समझौता यानी एफटीए प्रमुख है। इसके साथ ही सुरक्षा और रक्षा साझेदारी भी महत्वपूर्ण है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत एफटीए को जल्द लागू किए जाने की दिशा में आगे बढ़ने का इच्छुक है। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष, काला सागर की स्थिति और खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष तथा उसके प्रभावों पर भी चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के महत्व पर जोर दिया।
नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन कल दोपहर दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान वे आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात करेंगे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







