युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय संविधान दिवस के अवसर पर देश भर में 'विकसित भारत युवा संवाद' का आयोजन करेगा


सरकार की खेल नीति का खिलाडिय़ों को मिल रहा है बड़ा लाभ : विधायक कपूर वाल्मीकि 6 राज्यों के दिव्यांग खिलाड़ी दिखाएंगे क्रिकेट में दमखम, 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक होंगे मुकाबले
एंकर :- डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इस दौरान एसोसिएशन के चीफ पैटर्न एवं भिवानी के बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि ने प्रतियोगिता के लिए तैयार की गई ट्रॉफी का अनावरण किया। इस अवसर पर विधायक कपूर वाल्मीकि ने कहा कि उन्होंने दिव्यांग खिलाडिय़ों को क्रिकेट खेलते हुए देखा है। उनका खेल और प्रदर्शन किसी भी सामान्य खिलाड़ी से कम नहीं है। ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश-दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर अवसर मिलने चाहिए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीति का लाभ खिलाडिय़ों को मिल रहा है। राज्य और केंद्र सरकार खिलाडिय़ों को नौकरियां तथा करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित कर रही हैं। पैरा ओलंपिक से लेकर एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ और ओलंपिक तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिव्यांग खिलाडिय़ों की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि हांसी में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसएस मान, संरक्षक गोवर्धन आचार्य एवं राजकुमार सुनसुना ने बताया कि 29 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छह राज्यों के दिव्यांग खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट मुकाबलों में भाग लेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खिलाडिय़ों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास करना है। बाईट :- बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







