वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा-वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की विकास यात्रा मजबूत, स्थिर और भरोसेमंद बनी हुई है


केंद्र सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से 30 नवंबर को लोकसभा की बैठक फिर से बुलाने का अनुरोध किया है, ताकि आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाया जा सके। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से भी दो दिसंबर को उच्च सदन की बैठक फिर से बुलाने का अनुरोध किया है। श्री रिजिजू ने कहा कि सदनों के कामकाज की आवश्यकता को देखते हुए दोनों सदनों की बैठक तीन दिसंबर को समाप्त हो सकती है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







