सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र और निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र और निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग से उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त और अन्‍य चुनाव आयुक्‍तों को उनके आधिकारिक कर्तव्‍यों के दौरान किये गये कार्यों के लिए कानूनी रूप से पूर्ण छूट मिलने के प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है।

मुख्‍य न्‍यायाधीश सूर्यकांत, न्‍यायमूर्ति जॉय माल्‍या बागची और न्‍यायम‍ूर्ति वी. मोहना की पीठ ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त और अन्‍य निर्वाचन आयुक्‍त नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल अधिनियम, 2023 की धारा 16 को चुनौती देने वाली याचिका पर आज नोटिस दिया है। अधिनियम की धारा 16 मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त और चुनाव आयुक्‍तों को अपने आधिकारिक कर्तव्‍यों के निर्वहन के दौरान किये गये कार्यों पर किसी भी तरह के दीवानी या आपराधिक मुकद्मों से छूट प्रदान करती है।

याचिकाकर्ता ने कहा है कि यह छूट अत्यधिक व्यापक और असंवैधानिक है, क्योंकि इसमें उन मामलों के लिए भी कोई अपवाद नहीं है, जिनमें कथित तौर पर दुर्भावना से की गई कार्रवाई हो। याचिका में कहा गया है कि इस तरह की व्यापक कानूनी सुरक्षा के कारण मतदाताओं, उम्मीदवारों और आम नागरिकों के पास निर्वाचन आयोग की कथित गलत या दुर्भावनापूर्ण कार्रवाइयों के खिलाफ कोई कानूनी उपाय नहीं बचता।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें