शिवहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी गोवर्धन पूजा, घर-आंगन में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे


सिवान में चित्रगुप्त पूजा श्रद्धा से मनाई गई। राजशाही पैलेस में परिवार मिलन समारोह और सामूहिक भोज आयोजित हुआ।
सिवान में चित्रगुप्त पूजा श्रद्धा से मनाई गई। राजशाही पैलेस में परिवार मिलन समारोह और सामूहिक भोज आयोजित हुआ।
11 नवंबर , सिवान (सिवान , बिहार) : कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा जिले में पूरे श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर सिवान के कायस्थ समाज के परिवारों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
चित्रगुप्त पूजा के उपलक्ष्य में सीवान स्थित राजशाही पैलेस में भव्य परिवार मिलन समारोह एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। समारोह में कायस्थ समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी मेल-मिलाप के साथ उत्सव मनाया।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। साथ ही, ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।
गौरतलब है कि भगवान चित्रगुप्त को धार्मिक मान्यताओं में मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है। कायस्थ समाज में चित्रगुप्त पूजा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह पर्व समाज के लोगों को एकजुट होने और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
इस स्टोरी फोल्डर में :
Caption : सिवान में चित्रगुप्त पूजा श्रद्धा से मनाई गई। राजशाही पैलेस में परिवार मिलन समारोह और सामूहिक भोज आयोजित हुआ।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली