सुनेत्रा पवार की एनसीपी के 20-22 विधायक कभी भी छोड़ सकते हैं पार्टी, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत का बड़ा दावा


नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और शाहदरा के विधायक संजय गोयल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख सौगातें:
10 बेड का नया मेडिकल आईसीयू (ICU): जीटीबी अस्पताल में अत्याधुनिक जीवन रक्षक मशीनों से लैस 10 बेड के नए मेडिकल आईसीयू वार्ड की शुरुआत की गई है, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा।
आधुनिक जीआई एचडी वीडियो एंडोस्कोपी सुइट: पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की सटीक व त्वरित जांच के लिए हाई-डेफिनिशन वीडियो एंडोस्कोपी सुइट का उद्घाटन किया गया।
एकीकृत आयुष स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते तनाव को देखते हुए तिब्बिया कॉलेज, नेहरू होम्योपैथिक कॉलेज, बी.आर. सूर कॉलेज, ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद संस्थान और इहबास में विशेष स्ट्रेस मैनेजमेंट ओपीडी शुरू की गई है। यहाँ योग, लाइफस्टाइल काउंसलिंग और डिजिटल डिटॉक्स के जरिए उपचार किया जाएगा।
इहबास (IHBAS) में नए ओपीडी भवन का शिलान्यास: मानसिक स्वास्थ्य के प्रमुख केंद्र इहबास में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अत्याधुनिक ओपीडी भवन की आधारशिला रखी गई।
अधूरे निर्माण कार्य भी जल्द होंगे पूरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि जीटीबी अस्पताल की 1,500 बेड की क्षमता को और मजबूत करने के लिए पिछली सरकार के समय अधूरी छोड़ी गई पीछे की बिल्डिंग का निर्माण कार्य जल्द ही दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य तंत्र को देश का आदर्श मॉडल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







