सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने छह न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ सप्लीमेंट निर्माता कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

नवंबर 23, नई दिल्ली : खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने छह न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ सप्लीमेंट निर्माता कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। गंभीर अनियमितताओं के मामलों में कंपनियों के लाइसेंस निलंबित किए गए।

कार्रवाई के दायरे में एयरन हर्बल्स, एक्वाब्लिस लाइफसाइंसेज, रस्कम हेल्थकेयर, सुपरक्योर बायोटेक, एम्बिको आयुर्वेदिक हेल्थकेयर और वेदांत रेमेडीज शामिल हैं। जांच में एक्सपायरी कच्चे माल के इस्तेमाल, स्वच्छता की कमी, लेबलिंग में गड़बड़ी और जरूरी रिकॉर्ड नहीं रखने जैसी खामियां सामने आईं। कुछ उत्पादों में पोषक तत्व निर्धारित सीमा से अधिक पाए गए, जबकि एक मामले में गैर-अनुमत बैक्टीरियल स्ट्रेन मिलने की रिपोर्ट है।

FSSAI ने खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर देते हुए कहा है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

फाइल फोटो

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें