सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

हैदराबाद की केन्‍द्रीय कारागार में विभिन्‍न लैंगिक पहचान वाले लोगों के लिए अलग से जेंडर न्‍यूट्रल सेल बनाया गया

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
हैदराबाद की केन्‍द्रीय कारागार में विभिन्‍न लैंगिक पहचान वाले लोगों के लिए अलग से जेंडर न्‍यूट्रल सेल बनाया गया

हैदराबाद की केन्‍द्रीय कारागार में विभिन्‍न लैंगिक पहचान वाले लोगों के लिए अलग से जेंडर न्‍यूट्रल सेल बनाया गया है। इसका उद्देश्‍य इन लोगों की गरिमा का सम्‍मान करते हुए उनकी जरूरतों के अनुरूप रहने की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करना है। कारागार प्रशासन ने इस पहल की जानकारी राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग को दी है। आयोग के विशेष निरीक्षक ने आठ अक्‍तूबर को कारागार का दौरा किया था। उन्‍हें ट्रांसजेंडर व्‍यक्तियों और एल.जी.बी.टी.क्‍यू प्‍लस समुदाय के अधिकारों से जुड़े मामलों की निगरानी की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। दौरे के दौरान ट्रांसजेंडर व्‍यक्तियों के कल्‍याण के लिए राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग और गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को लागू करने पर जोर दिया गया। कारागार प्रशासन ने इस सेल में रखे गए व्यक्तियों को उनकी लैंगिक पहचान के अनुरूप कपड़े पहनने की अनुमति भी दी है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें