इसराइल की सियासत में बड़ा उलटफेर: नेतन्याहू जैसी ही सख्त नीतियां, फिर भी अरब पार्टियों ने गादी आइज़नकोट का समर्थन क्यों किया?


भारतीय वायुसेना (IAF) के सामने दोहरे मोर्चे (Two-Front Challenge) पर पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमानों की चुनौती लगातार गंभीर होती जा रही है। एक तरफ चीन अपने J-20 और नए J-35 स्टील्थ फाइटर्स का बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान भी चीनी 5th-Gen फाइटर्स हासिल करने की दौड़ में शामिल है। दोनों मिलकर आने वाले समय में 600 से अधिक पांचवीं पीढ़ी के विमानों की मजबूत दीवार खड़ी करने की तैयारी में हैं।
भारत का स्वदेशी AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) प्रोजेक्ट अभी विकास के चरण में है और इसे वायुसेना में शामिल होने में समय लगेगा, जबकि 4.5 पीढ़ी का राफेल बेहतरीन होने के बावजूद पूरी तरह 'स्टील्थ' तकनीक की बराबरी नहीं कर सकता।
इसी सामरिक खाई को तुरंत पाटने के लिए रूस ने भारत के सामने अपने सबसे आधुनिक 5th-Gen फाइटर Su-57 Felon को लेकर एक बड़ा मेगा फॉर्मूला पेश किया है। इसमें 'मेक इन इंडिया' के तहत भारत में बड़े पैमाने पर संयुक्त उत्पादन, तकनीक हस्तांतरण (ToT) और उन्नत हथियारों के साथ 500 विमानों तक की संभावित साझेदारी का खाका शामिल है। अब फैसला भारत के रणनीतिकारों को करना है कि क्या रूस का यह नया फॉर्मूला आसमान में भारतीय वायुसेना का पलड़ा भारी रखेगा।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







