CBI ने वांछित भगोड़े अपराधी आशीष कुमार को कजाकिस्तान से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता हासिल की


विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ ने 14 वर्ष की लड़कियों को एचपीवी टीके की 1 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने पर भारत को बधाई दी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे भारत में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रयासों की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
संगठन ने कहा कि यह उपलब्धि सरकार, स्वास्थ्य कर्मियों, समुदायों, अभिभावकों और सहयोगी संस्थाओं की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसका उद्देश्य लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक लड़की को एचपीवी टीकाकरण से मिलने वाली सुरक्षा का लाभ मिल सके।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







