सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर रहे अंगद राय पर बड़ा एक्शन

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर रहे अंगद राय उर्फ झूलन की पत्नी सरिता राय के नाम दर्ज तीन अचल संपत्तियां कुर्क कर ली गई हैं।

नवंबर 19, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर रहे अंगद राय उर्फ झूलन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। IS-191 गैंग से जुड़े अंगद राय की पत्नी सरिता राय के नाम दर्ज तीन अचल संपत्तियां कुर्क कर ली गई हैं। गिरधरिया और हैदरिया मौजे में स्थित इन संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, ये संपत्तियां संगठित अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। अंगद राय के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

फोटो- मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो)

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें