सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

'स्वामित्व' योजना पर राष्ट्रीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
'स्वामित्व' योजना पर राष्ट्रीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह

पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह कल नई दिल्ली में स्वामित्व योजना पर राष्ट्रीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ड्रोन सर्वेक्षण, मानचित्रों के ज़मीनी सत्यापन और संपत्ति कार्ड जारी करने के मामले में प्रगति, उपलब्धियों और सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने का मंच प्रदान करेगी।

इस बैठक का उद्देश्य स्वामित्व योजना को निश्चित समय-सीमा के भीतर पूरी तरह से लागू करने के लिए संयुक्त रोडमैप तैयार करना है। इससे केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय मजबूत होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्रामीण क्षेत्रों का हर पात्र परिवार अपनी संपत्ति के सुरक्षित अधिकारों का लाभ उठा सके। इससे 'विकसित भारत' के विजन में योगदान मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2020 को ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत तकनीक के माध्यम से गांवों की जनसंख्‍या का सर्वेक्षण और मानचित्रण- 'स्वामित्व' योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य ड्रोन और जीआईएस तकनीक का उपयोग करके ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को उनके अधिकारों का आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध कराना है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें