सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
व्यापार

अक्टूबर में चमका जनरल इंश्योरेंस सेक्टर, प्रीमियम आय में 10.5% का जोरदार उछाल; हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों ने मारी बाजी

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें


नई दिल्ली: देश के जनरल इंश्योरेंस सेक्टर के लिए अक्टूबर 2026 का महीना बेहद शानदार रहा है। जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (General Insurance Council) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर महीने में बीमा कंपनियों की कुल ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम इनकम सालाना आधार पर 10.5 प्रतिशत बढ़कर 32,761 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इस ग्रोथ में स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस और निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों का सबसे बड़ा योगदान रहा।


प्रमुख निजी बीमा कंपनियों का प्रदर्शन:


  • HDFC ERGO: प्रीमियम आय 34.87% बढ़कर 1,662 करोड़ रुपये रही।

  • SBI जनरल: प्रीमियम आय 31.98% बढ़कर 1,550 करोड़ रुपये पर पहुंची।

  • टाटा एआईजी (Tata AIG): आय 15% की बढ़ोतरी के साथ 2,265 करोड़ रुपये रही।

  • ICICI लोम्बार्ड: प्रीमियम इनकम 9.69% बढ़कर 2,826 करोड़ रुपये हो गई।

  • गो डिजिट (Go Digit): इसके विपरीत गो डिजिट की प्रीमियम आय में 3.23% की गिरावट दर्ज की गई और यह 967 करोड़ रुपये रह गई।

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों की शानदार छलांग: केवल स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने वाली स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों (SAHIs) की आय में 21.29% का जबरदस्त उछाल आया और यह 4,549 करोड़ रुपये रही। इसमें केयर हेल्थ की आय 34.56% (1,129 करोड़ रुपये), निवा बूपा की 20.05% (826 करोड़ रुपये) और स्टार हेल्थ की 17.65% (1,721 करोड़ रुपये) बढ़ी।


सरकारी बीमा कंपनियों का हाल: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में नेशनल इंश्योरेंस की आय 16.11% (3,287 करोड़ रुपये), यूनाइटेड इंडिया की 11.55% (1,775 करोड़ रुपये) और न्यू इंडिया एश्योरेंस की 2.94% (3,880 करोड़ रुपये) बढ़ी, जबकि ओरिएंटल इंश्योरेंस की आय में 2.64% की मामूली गिरावट दर्ज की गई।


योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

व्यापार की और ख़बरें

सभी देखें