सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

अब हवा में सिर्फ़ धुंध नहीं, ज़हर घुल चुका है!

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर साँस लेना बेहद खतरनाक हो गया है। शहर के ज़्यादातर हिस्से 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में पहुँच चुके हैं, जहाँ AQI 400 के पार जा चुका है। सबसे ज़्यादा मार हमारे मासूम बच्चों, बुज़ुर्गों और रोज़मर्रा के काम के लिए बाहर निकलने वाले आम नागरिकों पर पड़ रही है, जो इस जहरीली हवा में साँस लेने को मजबूर हैं।

जहाँ एक तरफ़ दिल्लीवासी साँस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा सरकार पूरी तरह से सो रही है और ज़मीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने के बजाय सिर्फ़ बयानबाज़ी हो रही है। जब सरकारें अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड़ लें, तो अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा खुद करनी होगी।

📍 दिल्ली के प्रमुख इलाकों का ताज़ा AQI स्तर (गंभीर श्रेणी):🔴 चांदनी चौक: 476 🔴 ITO: 453 🔴 JNU: 451 🔴 आनंद विहार: 414 🔴 अशोक विहार: 403 🔴 बदरपुर: 401

🫁 अपने फेफड़ों को बचाने के लिए तुरंत करें ये काम: 1️⃣ N95/N99 मास्क का इस्तेमाल करें: बिना मास्क के घर से बाहर बिल्कुल न निकलें। 2️⃣ सुबह-शाम की सैर से बचें: इस समय प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक होता है, खासकर बच्चों और बुज़ुर्गों को घर के अंदर ही रखें। 3️⃣ भाप लें और हाइड्रेटेड रहें: गुनगुना पानी पिएं और दिन में कम से कम एक बार भाप (Steam) ज़रूर लें ताकि फेफड़ों की सफाई होती रहे। 4️⃣ इनडोर एयर क्वालिटी सुधारें: घर में एयर प्यूरीफायर चलाएं या हवा साफ करने वाले पौधे (जैसे स्नेक प्लांट, एरेका पाम) रखें।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें