दिल्ली में फिर सनसनीखेज वारदात: नंद नगरी के गगन पार्क में धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार


राजधानी दिल्ली के पटेल नगर स्थित शादीपुर फ्लाईओवर के पास देर रात दिल्ली पुलिस की AATS टीम और कुख्यात गैंगस्टर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चीनू के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी हत्या और लूट समेत 15 संगीन मामलों में वांछित था। राजधानी दिल्ली में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का सख्त अभियान लगातार जारी है। 12 और 13 नवंबर की दरम्यानी रात पटेल नगर इलाके के शादीपुर फ्लाईओवर (Shadipur Flyover) के पास सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की AATS टीम और एक वांछित गैंग लीडर के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान 30 वर्षीय कुख्यात गैंगस्टर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चीनू (Prakash alias Chinu) के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट AATS प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप डबास के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी प्रकाश अपने साथी से मिलने शादीपुर फ्लाईओवर के पास आने वाला है। बाल-बाल बचे कॉन्स्टेबल रात करीब 12:45 बजे जब पुलिस टीम ने पैदल आ रहे प्रकाश को रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पार्टी पर सीधे गोली चला दी। एक गोली कॉन्स्टेबल मुकुल की बांह के बेहद करीब से होकर निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली प्रकाश के दाहिने पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रकाश नबी करीम थाने का घोषित बदमाश (Bad Character) और हिस्ट्रीशीटर है। वह 13 सितंबर को बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा के दौरान अपने गिरोह और प्रतिद्वंद्वी विकास कालिया गैंग के बीच हुई हिंसक झड़प और फायरिंग के मामले में लंबे समय से फरार था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अदालत द्वारा उसके खिलाफ BNSS की धारा 84 के तहत भी कार्रवाई शुरू की गई थी। दिल्ली पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई से इलाके में सक्रिय दोनों आपराधिक गिरोहों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







