दिल्ली में फिर सनसनीखेज वारदात: नंद नगरी के गगन पार्क में धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार


दिल्ली की यमुना नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना को 'सरकार को बदनाम करने की साजिश' करार देते हुए दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सोनिया विहार थाने के SHO को पत्र लिखकर अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त जांच की मांग की है। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की सफाई और जल गुणवत्ता को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच एक नया और गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। यमुना नदी के पानी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने के बाद प्रशासनिक और सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। "सरकार को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश" बताते हुए दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (Irrigation and Flood Control Department) ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए सोनिया विहार (Sonia Vihar) थाने के SHO को आधिकारिक पत्र लिखकर तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है। सिंचाई विभाग का मानना है कि यमुना की छवि खराब करने और सरकार के स्वच्छता अभियानों को बदनाम करने के उद्देश्य से कुछ शरारती तत्वों द्वारा नदी में जहरीला पदार्थ या केमिकल मिलाया गया हो सकता है।विभाग ने सोनिया विहार थाना प्रभारी से मांग की है कि इस घटना के पीछे शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए पानी में ऑक्सीजन की कमी हुई या जानबूझकर किसी ने जहर घोला—इसकी पुष्टि के लिए संबंधित एजेंसियों द्वारा पानी और मरी हुई मछलियों के सैंपल की जांच की जा रही है। एक तरफ़ जहाँ विपक्षी दल यमुना के प्रदूषण को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं, वहीं प्रशासन ने इसे सीधे तौर पर एक षड्यंत्र करार देते हुए जांच की गेंद पुलिस के पाले में डाल दी है
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







