टाटा ग्रुप का बड़ा दांव: एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का हो सकता है एक ही CEO; खर्च घटाने के लिए बैक-एंड सपोर्ट सिस्टम का मर्जर शुरू


नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर शराब के सबसे बड़े बाजारों में शुमार अमेरिका और चीन में मांग सुस्त पड़ रही है, जबकि इसके उलट भारत में शराब की खपत तेजी से बढ़ी है। ड्रिंक्स रिसर्च फर्म IWSR के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में भारत में शराब की कुल खपत में 10 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुनिया के शीर्ष 21 प्रमुख बाजारों में भारत की यह वृद्धि दर सबसे अधिक है।
वैश्विक स्तर पर 76 प्रतिशत शराब की खपत करने वाले 21 बड़े देशों में कुल बिक्री में 1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। वहीं भारत अकेला ऐसा देश बनकर उभरा है, जहां ट्रैक की गई शराब की प्रत्येक प्रमुख श्रेणी की मांग में सीधा उछाल दर्ज हुआ।
बीयर और आरटीडी (RTD) में भारी उछाल: भारत में सबसे ज्यादा उछाल बीयर सेगमेंट में आया, जहां खपत 16 प्रतिशत बढ़ी। रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) कैन्ड कॉकटेल में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि 'नो-अल्कोहलिक बीयर' की मांग 25 प्रतिशत बढ़कर प्रतिशत वृद्धि के मामले में शीर्ष पर रही।
व्हिस्की, वोदका और जिन की स्थिति: भारत के सबसे बड़े सेगमेंट यानी इंडियन व्हिस्की में 4 प्रतिशत, प्रीमियम ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की में 8 प्रतिशत तथा वोदका व जिन दोनों में 6-6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। रम और ब्रांडी की मांग में 3-3 प्रतिशत और फोर्टिफाइड वाइन में 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
अमेरिका और चीन में गिरावट की वजह: अमेरिका में शराब की कुल खपत 4 प्रतिशत और चीन में 3 प्रतिशत तक गिरी है। पश्चिमी देशों में स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता (Moderation Trend), वजन घटाने वाली दवाओं (GLP-1) के बढ़ते इस्तेमाल और आर्थिक चिंताओं व महंगाई के चलते लोग शराब से दूरी बना रहे हैं।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







