120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं


अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली हार के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा है।
दीपके ने सोशल मीडिया पर व्यंग्य करते हुए लिखा, “ज्ञानेश कुमार ट्रंप के साथ ऐसा कभी नहीं होने देते।” उनके इस बयान का इशारा भारत में चुनाव प्रबंधन और आयोग की भूमिका को लेकर विपक्ष द्वारा समय-समय पर लगाए जाने वाले आरोपों की तरफ था। उनका कहना था कि अगर चुनाव प्रबंधन ज्ञानेश कुमार के हाथों में होता, तो ट्रंप को यह हार नहीं देखनी पड़ती।
अमेरिका में हुए इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने कई प्रमुख राज्यों (टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और ओहायो) में सीनेट और गवर्नर पदों पर जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत की है, जिसे ट्रंप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







