ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपनी पुस्तक 'द सेकंड ऑर्बिट' भेंट की


अरुणाचल प्रदेश में अब तक लगभग 50 हजार श्रद्धालु भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर चुके हैं। संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि प्रदर्शनी के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही यह अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को प्रार्थना करने का अवसर प्रदान कर रही है।
यह प्रदर्शनी कल तक बोमडिला के टीजीएल मठ में जारी रहेगी। इसके बाद 14 से 20 नवंबर तक नामसाई स्थित गोल्डन पैगोडा में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखी जाएगी।
इस प्रदर्शनी की शुरुआत 31 अक्टूबर को तवांग स्थित गादेन नामग्याल ल्हात्से मठ में हुई थी, जो 7 नवंबर को संपन्न हुई। इस दौरान तवांग और आसपास के क्षेत्रों के 31 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मठ पहुंचकर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







