ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपनी पुस्तक 'द सेकंड ऑर्बिट' भेंट की


नैनीताल जिले में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षिक और वित्तीय गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने समीक्षा बैठक की।
नैनीताल जिले में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षिक और वित्तीय गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने समीक्षा बैठक की। हल्द्वानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी राजकीय माध्यमिक और पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, बजट के उपयोग और शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सुरेश चंद्र आर्या की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। इसमें समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के तहत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति के साथ विद्यालयों को आवंटित यूनिफॉर्म, विद्यालय अनुदान, क्रीड़ा अनुदान, इको क्लब, आत्मरक्षा और करियर गाइडेंस कार्यक्रमों की धनराशि के उपयोग की स्थिति परखी गई।
बाइट - सुरेश चंद्र आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







