सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपनी पुस्तक 'द सेकंड ऑर्बिट' भेंट की

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपनी पुस्तक 'द सेकंड ऑर्बिट' भेंट की

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपनी पुस्तक 'द सेकंड ऑर्बिट' भेंट की। इस पुस्तक में उनके साहस, दृढ़ संकल्प और उपलब्धियों से भरी प्रेरणादायक यात्रा का वर्णन है। श्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की असाधारण यात्रा युवाओं को निडर होकर सपने देखने, नई ऊंचाइयां हासिल करने और यह विश्वास रखने के लिए प्रेरित करेगा कि भारत के लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि शुभांशु शुक्ला की कहानी आने वाली पीढ़ी को बड़े सपने देखने, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने और असंभव लगने वाले सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें