सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

आसियान नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से MSME के विकास संबंधी घोषणा अपनाई

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
आसियान नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से MSME के विकास संबंधी घोषणा अपनाई

आसियान नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों - एम एस एम ई के विकास संबंधी घोषणा अपनाई है। इसका उद्देश्‍य डिजिटल अवसंरचना को मजबूत करने, एआई साक्षरता बढाने और नई तकनीकों का जिम्‍मेदारी के साथ उपयोग को बढावा देने के माध्‍यम से एआई तकनीक को छोटे उद्योगों के लिए सुलभ कराना है।

इस घोषणा में छोटे व्यवसायों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता अपनाने और नई तकनीकों तक पहुंच बनाने में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर समन्वित रूपरेखा तैयार की गई है। आसियान नेताओं ने अनुसार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ हैं। हालांकि, इनमें से कई उद्यमों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता अपनाने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें जागरूकता की कमी, डेटा की अपर्याप्त तैयारी, डिजिटल कौशल का अभाव, प्रौद्योगिकी की ऊंची लागत और असमान डिजिटल बुनियादी ढांचा शामिल हैं।

आसियान नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, डेटा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और सभी तक समान पहुंच सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। इसमें विशेष रूप से महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसायों तथा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित उद्यमों पर ध्यान देने की बात कही गई है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें