सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

ईरान ने बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किए ड्रोन हमले

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
ईरान ने बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किए ड्रोन हमले

ईरान ने करीब दो महीने बाद बहरीन में अमेरिकी रडार केंद्र को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया। क्षेत्र में अमेरिकी विमानवाहक पोत की तैनाती के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।

नवंबर 18, नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। करीब दो महीने के विराम के बाद मंगलवार को ईरान ने बहरीन में अमेरिकी रडार केंद्र को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया। ईरान ने इस हमले को अपने क्षेत्र या एयरस्पेस के कथित उल्लंघन का जवाब बताया है।

वहीं, बहरीन ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों और अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने ईरान के हमले को नाकाम कर दिया।

इसी बीच, अमेरिकी विमानवाहक पोत 'यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट' भी क्षेत्र में पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की नाकेबंदी और ईरान की जवाबी रणनीति से क्षेत्र में फिर से युद्ध भड़कने का खतरा बढ़ सकता है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें