विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रमुख क्षेत्रों में भारत-जापान सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया

मतदाताओं को ईवीएम की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।
मतदाताओं को ईवीएम की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।
18 नवम्बर 2026, टिहरी गढ़वाल: मतदाताओं को ईवीएम की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसको लेकर टिहरी में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से दो मोबाइल जागरूकता वैन संचालित की जा रही हैं।
जागरूकता वैन के साथ मास्टर ट्रेनर भी तैनात किए गए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की कार्यप्रणाली, संचालन और मतदान प्रक्रिया की जानकारी देंगे। प्रत्येक वैन को प्रतिदिन कम से कम तीन स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य दिया गया है।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों जागरूकता वैन जिले के सभी मतदान केंद्रों और बूथों तक पहुंचकर आमजन को ईवीएम के प्रति जागरूक करेंगी। इससे लोगों के मन में उठने वाली शंकाओं का समाधान होगा और किसी भी तरह की भ्रांतियों एवं भ्रामक सूचनाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







