भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिन की बैठक आज नई दिल्ली में शुरू हुई


श्री रिजिजू ने कहा कि महत्वपूर्ण विधायी कार्यों के लिए संसद की विशेष बैठक या सत्र बुलाया जा सकता है और पहले भी ऐसा होता रहा है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा है कि सरकार सोमवार से शुरू होने वाली लोकसभा की चार दिवसीय बैठक के दौरान महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में श्री रिजीजू ने बताया कि इन विधेयकों को दो दिसंबर से शुरू होने वाली राज्यसभा की बैठकों में भी पेश किया जाएगा।
श्री रिजीजू ने कहा कि उन्होंने प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ इस संबंध में चर्चा की है और सभी दलों से सहयोग की अपील भी की है।
उन्होंने कुछ सांसदों के इस आरोप को खारिज किया कि सरकार स्थापित नियमों का पालन नहीं करती। श्री रिजिजू ने कहा कि महत्वपूर्ण विधायी कार्यों के लिए संसद की विशेष बैठक या सत्र बुलाया जा सकता है और पहले भी ऐसा होता रहा है।
संसदीय कार्य मंत्री ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और सांसदों से पेश किए जाने वाले विधेयकों पर चर्चा में पूरी भागीदारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाना सभी सांसदों की जिम्मेदारी है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







