भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में आज भारतीय टीम सेमीफाइनल में मलेशिया से भिड़ेगी।
27 नवंबर, नई दिल्ली: भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में आज भारतीय टीम सेमीफाइनल में मलेशिया से भिड़ेगी। इस मुकाबले में भारत का लक्ष्य अपने एशियाई प्रतिद्वंद्वी पर अपना दबदबा बनाए रखना और फाइनल में पहुंचकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर ऐतिहासिक हैट्रिक की ओर कदम बढ़ाना होगा। भारत ने लीग चरण के अपने पांचों मैचों में जीत हासिल की है और कुल मिलाकर लगातार 14 मैचों से अजेय है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने विश्व रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।